बिजी जा दी लाटी, बिजी जा दी लाटी……

biji-jadi-lati-vedio-imageनरेन्द्र सिंह नेगी जी का यह भावपूर्ण गाना उनकी ऑडियो कैसेट “नयुं नयुं ब्यो च” में आया था बाद में इसी नाम से एक वीडियो एलबम भी निकली। एक नवविवाहिता अपने मायके आई है, अब उसके वापस ससुराल जाने का दिन आ पहुंचा है। नवविवाहिता अभी किशोरावस्था में ही है,  उसे पैदल ही ससुराल तक जाना है और साथ में कोई परिचित भी नहीं है। इस दशा में युवती के माता-पिता की चिन्ता स्वाभाविक है। युवती के माता-पिता उसे जल्दी उठकर तैयारी करने के लिये कहते है, साथ ही रास्ते में सावधानी बरतने और अगले साल फिर से उसे मायके बुलाने की कामना करते है। आज तकनीकी विकास के कारंण यातायात और संचार के माध्यमों से दूरियां सिमट चुकी हैं, आने वाली पीढी शायद बीते जमाने की उन पहाड़ी महिलाओं के दुख-दर्द का अन्दाजा नहीं लगा पायेंगी जिन्हें अपने मायके के समाचार पाने के लिये भी महीनों और सालों तक इन्तजार करना पड़ता था। लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि नेगी जी के ऐसे हृदयस्पर्शी गाने आने वाली पीढियों में भी पहाड़ के प्रति संवेदनाओं को जिन्दा रखने में सहायक होंगे।

यह गाना दो रूपों में मिलता है। पहले वाले संस्करण में केवल नेगी जी की आवाज है। दूसरे यानि वीडियो वाले संस्करण में नेगी जी का अनुराधा निराला जी ने दिया है। यहाँ पर हम आपको दोनों संस्करण सुना रहे हैं।

भावार्थ –  लाटी (प्यार भरा सम्बोधन) जल्दी से उठ, तुझे बहुत दूर अपनी ससुराल पहुंचना है, उठ और अपने बाल संवार ले। बेटी! झट से उठ, गुस्सा मत कर। तेरे आलस के कारण निकलने में देर हो गई तो तुझे अपने ससुराल पहुंचते-पहुंचते रात घिर आयेगी। जदी उठ, हाथ पैर धोकर तैयार हो जाओ, मौसम का भी कोई भरोसा नहीं है। रास्ते में भले ही तू थोड़ा आराम करने के लिये बैठ जाना लेकिन रास्ते में मिलने वाले लोगों से बातचीत ही करते न रह जाना। तुझे अकेली जाना है, इसलिये अपना ध्यान रखना और आराम से जाना।यदि भगवान की कृपा से सब कुशल-मंगल रहा  तो अगले साल फिर तुझे मायके बुलाऊंगा। तू आकर कौतिक के महीने में एकाध महीने रहेगी और फिर मैं तुझे कुछ भेंट, दान-दहेज देकर विदा करूंगा।

गीत के बोल देवनागिरी में

बिजी जा दी लाटी, बिजी जा दी लाटी, पैठ दूर- च सैसुर, गाड स्युंदी पाटी
बिजी जा दी लाटी….
खड़ हो बेटि पैट लेदि, खिजेणुं नि खाणुं – खड़ हो बेटि पैट लेदि, खिजेणुं नि खाणुं
पेटद-पेटद त्वैकु रात पोड़ि जाणुं
बिजी जा दी लाटी, पैठ दूर- च सैसुर, गाड स्युंदी पाटी
nayu-nayu-byo-chhoबिजी जा दी लाटी……….
सल्पट्ट कैर झट्ट, हाथ खुट्टि ध्वै ले – सल्पट्ट कैर झट्ट, हाथ खुट्टि ध्वै ले
डाण्ड वारि बथों छ्वारि, सिनकोळि जै ले
बिजी जा दी लाटी, पैठ दूर- च सैसुर, गाड स्युंदी पाटी
बिजी जा दी लाटी……….
बिसोंण बिसेलि बाटा, छुयुं मां ना रेईं – बिसोंण बिसेलि बाटा, छुयुं मां ना रेईं
यकुलि छे डेरि ना ब्वै, माठु-माठु जेईं
बिजी जा दी लाटी, पैठ दूर- च सैसुर, गाड स्युंदी पाटी
बिजी जा दी लाटी……….
सुख राल हैंका साल त्वै मैत बुलोंलु – सुख राल हैंका साल त्वै मैत बुलोंलु
कौतिक ए मैनाध रे, दौंण दैज दयोलु
बिजी जा दी लाटी, पैठ दूर- च सैसुर, गाड स्युंदी पाटी
बिजी जा दी लाटी……….
बिजी जा दी लाटी, पैठ दूर- च सैसुर, गाड स्युंदी पाटी
बिजी जा दी लाटी……….

गीत :

Audio clip: Adobe Flash Player (version 9 or above) is required to play this audio clip. Download the latest version here. You also need to have JavaScript enabled in your browser.

इस गीत का चुनाव व हिन्दी अर्थ हमारे सदस्य और लेखक हेम पंत का है। इस गाने का भावार्थ आशीष ध्यानी ने किया है।

अपना उत्तराखंड में उत्तराखंड से संबंधित गीत केवल उत्तराखंड के संगीत को बढ़ावा देने के लिये हैं। यदि आपको यह पसंद आयें तो निवेदन है कि बाजार से इन्हे सीडी या कैसेट के रूप में खरीद कर उत्तराखंडी संगीत को बढ़ावा दें। हम यथा-संभव सीडी या कैसेट की जानकारी देने का प्रयास करते हैं। यदि आपको इससे संबंधित जानकारी हो तो क़ृपया टिप्पणी में बतायें।

Lyrics of the song “Biji Ja di Lati”

Biji ja di laati, Biji ja di laati,
Paith door- cha saisur, Gaad syundi paati
Biji ja di laati………
Khad ho beti pait ledi, khijenu ni khaanu – Khad ho beti pait ledi,
khijenu ni khaanu
Petad-petad tvaiku raat podi jaanu
Biji ja di laati, Biji ja di laati,
Paith door- cha saisur, Gaad syundi paati
Biji ja di laati………
Salpatt kair jhatt, haath khutti dhvai le – Salpatt kair jhatt, haath
khutti dhvai le
Daand vaari bato chhvaari, sinkoli jai le
Biji ja di laati, Biji ja di laati,
Paith door- cha saisur, Gaad syundi paati
Biji ja di laati………
Bison biseli baata, chhuyu maa ni rei – Bison biseli baata, chhuyu maa ni rei
Yakuli chhe deri na bvai, maathu-maathu jei
Biji ja di laati, Biji ja di laati,
Paith door- cha saisur, Gaad syundi paati
Biji ja di laati………
Sukh raalo hainka saal tvai mait bulolu – Sukh raalo hainka saal tvai
mait bulolu
Kautik ai mainaadh re, daun daij dyolu
Biji ja di laati, Biji ja di laati,
Paith door- cha saisur, Gaad syundi paati
Biji ja di laati………
Biji ja di laati, Biji ja di laati,
Paith door- cha saisur, Gaad syundi paati
Biji ja di laati………

Essence of the song:

In the hilly reason of Uttarakhand mediums of transport are not very advanced and some decades back even the communication means were not available. At that point of time one had to wait for months to hear about the well-beings of near and dear one. This song depicts the scene of that time. One daughter came to her parental house for some days and now its the time when she needs to go back. Her parents are waking her up and asking her to get ready soon so that she leaves early for her husband’s place (Sasural).  She has to travel a lot of distance and that too on her foot, so her parents are asking her to take care and not to talk to stangers for long on the way. Parents are also hopeful that if every thing is good then they would call her next year too.

You can get many such songs in our forum and download Kumaoni/Garhwali songs through the links provided there.

Disclaimer : These songs are only to promote Uttarakhandi Music. If you like these then please buy original Cd/Cassettes and help Uttarakhandi Music.

 

12 responses to “बिजी जा दी लाटी, बिजी जा दी लाटी……”

  1. avatar

    इस गीत को में कब से तलाश रहा था। धन्यवाद आपके सौजन्य से प्राप्त कर सका।

    1. avatar

      Very-2 good

  2. avatar

    THIS IS THE BEST SONG I LIKE IT

  3. avatar

    पिता की चिन्ता को व्यक्त करता यह गीत आज भी उत्तराखण्ड के सुदूर गांवों में प्रासंगिक है, जहां भाई रोजगार की तलाश में मैदानी क्षेत्रों में चले गये हैं, गांव में केवल वृद्ध लोग ही रह गये हैं। ऐसे में कौन बहन को विदा करने जायेगा………….न जाने कब तक बहनों का यह हाल रहेगा।

  4. avatar

    पहाड़ मजी ल लोग अपण दूदबोली बुलाण में शर्म चितानी हो सैपों…….भोत सुंदर गीत छू. आपु लोगुनके प्रयास ल भागीरथ प्रयास छू.

  5. avatar

    Great Song by Great Person

  6. avatar

    nice song, i love this song

    THANKS FOR APNA UTTARAKHAND

    THANKS & BEST REGARDS

    PUNDEER

  7. avatar

    very nice $ heart touching song.

  8. avatar

    i love N s N

  9. avatar

    heart touching song

  10. avatar

    how knowledgeable song of garhwali…. thanks narender singh negi ji…

  11. avatar

    MERA FAVORET GAANA HE. HEARTTUCHING.

Leave a Reply

%d bloggers like this: