संजीव पाण्डे
हरियाणा राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता में करनाल जिले का प्रतिनिधित्व. ए.एम.आई.ई. रिकार्ड समय में पूरा किया; 1993 में आई.ए.एस. (एलाइड) में चयन, हिन्दी में रिकार्ड अंक। सम्प्रतिः उपायुक्त, उत्पाद एवं आबकारी कर, दमन।
भुवन चन्द्र नैनवाल
नंदाखाट, बैलजुरी, पताल्सू, देबिस्थान, नन्दा घुण्टी आदि अनेक शिखरों का आरोहण। रामजस संस्थान में पिछले 20 वर्षों से साहसिक अभियानों, पथारोहण, शिलारोहण आदि का प्रशिक्षण दिया। रामजस फाउंडेशन की 30 एकड़ भूमि को आरोहण गतिविधियों से युक्त स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया, जिसमें क्रिकेट, टेनिस, एथलेटिक ट्रैक, वॉलीबाल, बैडमिन्टन, हैण्डबाल, फुटबाल, हॉकी, बास्केटबाल खेलने की सुविधायें हैं। ट्रेनिंग हेतु चट्टानें, एडवेन्चर ऑब्स्टैकिल, 50 फुट ऊँची क्लाइम्बिंग वाल बनवाये हैं। साथ ही लगभग 2000 वृक्ष भी हरियाली के लिए लगवाये हैं। भारतीय पर्वतारोहण संस्थान द्वारा आयोजित नेशनल स्पोर्ट क्लाइम्बिंग प्रतियोगिता में ‘जज’। उत्तर भारतीय स्पोर्ट क्लाइम्बिंग प्रतियोगिता का 7 वर्षों से आयोजन कर रहे हैं।
परिमार्जन नेगी
दिल्ली राज्य शतरंज चैंपियनशिप, 1999 व 2000 में सात वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रथम। दिल्ली राज्य तीव्र गति शतरंज चैंपियनशिप, 1999 से 2000 तक 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रथम। स्मिथ एण्ड विलियम्सन ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप में वर्ष 2000 में 8 वर्ष से कम में सर्वप्रथम। 2001 में 9 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रथम। 8 एवं 10 वर्ष से कम आयु वर्ग में द्वितीय तथा 11 वर्ष से कम आयु वर्ग में तृतीय स्थान। ऑल इंडिया ओपन रेटिंग चेस चैंपियनशिप। 2001 में 10 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रथम। नेशनल चेस टूर्नामेंट, 2000 में 7 वर्ष से कम आयु वर्ग में रजत पदक। डीएसए-स्टूडेंट्स (मेडलिस्ट) चेस चैंपियनशिप, 2000 में प्रथम। ईटी एण्ड टी नेशनल ओपन चेस चैंपियनशिप, 2000 में उत्कृष्ट प्रदर्शन पुरस्कार। एशियन यूथ चेस चैंपियनशिप, 2001 में आठवां स्थान। एशियन यूथ चेस चैम्पियनशिप (ईरान) 2002 में 10 वर्ष से कम वर्ग में स्वर्ण पदक। जी न्यूज, इन टाइम, दूरदर्शन आदि टीवी चैनलों में साक्षात्कार प्रसारित तथा अनेक पत्र-पत्रिकाओं में विस्तृत रिपोर्ताज।


