मेहरबान सिंह नेगी (Meharban Singh Negi)
(माताः स्व. राजुला नेगी, पिताः स्व. दीवान सिंह नेगी)
जन्मतिथि : 23 अक्टूबर 1935
जन्म स्थान : चमोली
पैतृक गाँव : सोनियाना (गैरसैण) जिला : चमोली
वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 3 पुत्र, 6 पुत्रियाँ
शिक्षा : बी.ए., एलएल.बी.
प्राथमिक- गाइवाली, गैरसैण, चमोली
हाईस्कूल- मिशन हाईस्कूल, द्वाराहाट, अल्मोड़ा
इण्टर, बी.ए.- अल्मोड़ा डिग्री कालेज, अल्मोड़ा
एलएल.बी.- लखनऊ विश्वविद्यालय
जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः प्रत्येक मोड़ महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ।
प्रमुख उपलब्धियाँ : 1962 में एडवोकेट के रूप में इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत शुरू की। उत्तर प्रदेश सरकार के स्टैंडिंग काउन्सिल के रूप में उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में नियुक्ति। 1983 में उत्तर प्रदेश के उच्च न्यायाधीश बनने के प्रस्ताव को ठुकराया। 2002 में उत्तराखण्ड सरकार के एडवोकेट जनरल के रूप में नियुक्त।
युवाओं के नाम संदेशः हमारा राज्य सभी पर्वतीय राज्यों से अधिक सम्पन्न है। हमारे पास कई प्राकृतिक संसाधन हैं जैसे- खनिज, जल संसाधन, वन सम्पदा एवं पर्यटन के विकास की बहुत संभावनाएँ हैं। इनके समुचित उपयोग द्वारा राज्य के युवाओं को रोजगार देकर इस राज्य की मनीआर्डर अर्थव्यवस्था का स्वरूप बदला जा सकता है।
विशेषज्ञता : कानून, विधि, विधि-प्रशासन।
नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।



