पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan)
(माताः श्रीमती सरोज राजन, पिताः श्री सुरेश राजन)
जन्मतिथि : 27 जुलाई 1996
जन्म स्थान : वल्चूँड़ा
पैतृक गाँव : सल्ला जिला : पिथौरागढ़
शिक्षा : यूनिवर्सल ग्रीन पब्लिक स्कूल, चंपावत में अध्ययनरत
जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः डेढ़ वर्ष की उम्र में अचानक थाली पर दादरा की ताल बजाना।
प्रमुख उपलब्धियाँ : राज्यपाल उत्तर प्रदेश द्वारा 11 हजार रुपये का ईनाम.मुख्यमंत्री द्वारा 5 हजार का ईनाम तथा प्रशस्तिपत्र. दूरदर्शन, घूमता आइना, सुबह सवेरे, तथा अन्य क्षेत्रीय टेलीविजन प्रसारणों में कार्यक्रम का प्रसारण.उत्तरांचल महोत्सव, कुमाऊँ शरदोत्सव, कुमाऊँ महोत्सव, उत्तरायणी मेला बोगश्वर, नई टिहरी, आदि स्थानों पर तबला वादन की तीन ताल, झपताल, रूपक, खेमटा, दादरा, कहरुवा, दीपचड़ी, एकताल आदि का प्रदर्शन.
युवाओं के नाम संदेशः मैं तबला वादन के जरिए भारत का नाम दुनिया में पहुँचाना चाहता हूँ। जिसके लिए आपके आशीर्वाद का आकांक्षी हूँ।
विशेषज्ञता : तबला वादन।
नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।




