शुभा मुदगल (Shubha Mudgal)
(माताः श्रीमती जया गुप्त, पिताः स्व. स्कन्द गुप्त)
जन्मतिथि : 23 जून 1959 जन्म स्थान : इलाहाबाद
पैतृक गाँव : अनूप शहर जिला : बुलन्दशहर
वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र
शिक्षा : एम.ए.
प्राथमिक से इण्टर- सेंट मैरीज, इलाहाबाद
बी.ए. तथा एम.ए.- इलाहाबाद विश्वविद्यालय
जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः पण्डित रामाश्रय झा से (1978) से इलाहाबाद में भेंट होना और उनसे तालीम का मिलना।
प्रमुख उपलब्धियाँ : (शुभा ने कुछ भी कहने से इनकार किया) लेकिन यह सर्वविदित है कि उनके गाये गीतों के दर्जनों बहुचर्चित कैसेट्स, सी.डी. आ चुके हैं। उन्होंने सैकड़ों कार्यक्रम प्रस्तुत किये हैं। संगीत में परम्परा और प्रयोगशीलता दोनों को उन्होंने ऊँचाइयाँ दी हैं। शास्त्रीय संगीत और गायन में उन्होंने बहुत कुछ नया और ताजगी भरा जोड़ा है। कई फिल्मों में संगीत दिया है।
युवाओं के नाम संदेशः जो विचार और खुलापन आपने पाश्चात्य संगीत हेतु दिखाया है। वही भारतीय संस्कृति, संगीत, कला तथा साहित्य के प्रति भी दिखायें। वर्ना कोहिनूर हीरे की तरह हमें अपनी साहित्यिक, सांस्कृतिक तथा कला अभिव्यक्ति को देखने विदेशों में जाना पड़ेगा।
विशेषज्ञता : गायन, सृजन।
नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।



