सुरेन्द्र भण्डारी (Surendra Bhandari)
(माताः श्रीमती आनन्दी भण्डारी, पिताः श्री एन.एस. भण्डारी)
जन्मतिथि : 28 जुलाई 1985
जन्म स्थान : अल्मोड़ा
पैतृक गाँव : छत्रयाणी जिला : बागेश्वर
वैवाहिक स्थिति : अविवाहित
शिक्षा : प्राथमिक- केन्द्रीय विद्यालय, अल्मोड़ा।
वर्तमान में 12वीं कक्षा में
जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः जब मेरे प्रशिक्षक श्री कमल बिष्ट ने ताइक्वाण्डो खेल में एशियाड व ओलम्पिक में राष्ट्र के लिये पदक जीतने के लक्ष्य को निर्धारित कर दृढ़ संकल्प के साथ प्रोत्साहित किया।
प्रमुख उपलब्धियाँ : पाँच बार भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए एशियन जूनियर ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया। चाइनीज ताइवे अगस्त 2001 में, 14वें एशियन गेम्स बूसान 2002 में भारत के लिये ताइक्वाण्डो खेल में काँस्य पदक प्राप्त किया। राष्ट्रीय स्तर पर आठ स्वर्ण, एक रजत, तीन काँस्य पदक प्राप्त किये। राष्ट्रीय खेल पंजाब में 2001 में अपने राज्य के लिये काँस्य पदक जीता। विश्व कप के लिए चयन।
युवाओं के नाम संदेशः आप जिस क्षेत्र में हों पूरी इमानदारी, लगन, मेहतन से अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। एक महान चरित्रवान आदर्श नागरिक बनकर राष्ट्र को गौरवान्वित करें।
विशेषज्ञता : ताइक्वाण्डो, खेलकूद।
नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।







