नरेन्द्र कुमार शर्मा
1988-89 में मै. काण्डपाल रसायन प्रा. लि. नाम से एक और कम्पनी शुरू कर उत्पादों की संख्या में वृद्धि की। अनेक अन्य कम्पनियों के राजकीय वितरक। निदेशक, हिन्द मिनिएचर प्रा. लि. अनेक राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों से सम्बद्ध; उत्तराखण्ड महासंघ के अध्यक्ष; सदस्य, आनन्दधाम आश्रम ट्रस्ट; सचिव, स्वामी हीरानन्द इंटरनेशनल परमार्थ मिशन तथा उप सचिव, विज्ञान विहार धर्म संस्थान।
अजय सिंह नबियाल
राजकीय देयकों की वसूली, परिवार कल्याण कार्यक्रम, राष्ट्रीय अल्प बचत योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम-अन्तर्गत उल्लेखनीय कार्य हेतु जनपद स्तरीय पुरस्कार। भारत की 1981 की जनगणना में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रशस्ति-पत्र। 1987-88 में परिवार कल्याण कार्यक्रम में योगदान हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। भारत के राष्ट्रपति द्वारा 1991 की जनगणना में असाधारण उत्साह और उच्च कोटि की सेवाओं के लिए रजत पदक प्रदान किया गया।
Page 1 of 11





