तो, बस जाएंगे जाकर कहीं और…
विश्वविख्यात वैज्ञानिक स्टीफेन हॉकिंग की राय मानें तो मानव जाति को अपना अस्तित्व बचाने के लिए अब ग्रह-उपग्रहों पर बसने की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। मानव की अपनी करतूतों से धरती का जो हाल बेहाल होता चला जा रहा है, उसे देख कर लगता नहीं कि हमारा यह निराला ग्रह कुछ सदियों के बाद [...]
डॉक्टर डी. डी. पंत
घर के माली हालात आगे पढ़ने की इजाजत नहीं देते थे। तभी पिता के एक मित्र बैतड़ी (सीमापार पश्चिमी नेपाल का एक जिला) के एक संपन्न परिवार की लड़की का रिश्ता लेकर आए। पिता-पुत्र दोनों को लगा कि शायद यह रिश्ता आगे की पढ़ाई का रास्ता खोल दे। इस तरह इंटरमीडिएट के परीक्षाफल का इंतजार कर रहे देवीदत्त पढ़ाई जारी रखने की आस में दांपत्य जीवन में बंध गए। इंटरमीडिएट के बाद देवी दत्त ने बनारस हिन्दू युनिवर्सिटी में दाखिला लिया। यहां उन्होंने भौतिकविज्ञान में मास्टर्स डिग्री पाई। ख्यातिनाम विभागाध्यक्ष प्रो. आसुंदी को इस प्रतिभाशाली छात्र से बेहद स्नेह था। देवी उन्हीं के निर्देशन में पीएच डी करना चाहते थे। प्रो. आसुंदी ने वजीफे के लिए तत्कालीन वाइस चांसलर डा. राधाकृष्णन से मिलने का सुझाव दिया। पन्त अर्जी लेकर राधाकृष्णन के पास पहुंचे। राधाकृष्णन स्पांडिलाइटिस के कारण आरामकुर्सी पर लेटकर काम करते थे। पन्त की अर्जी देख उनका जायका बिगड़ गया। बोले- आसुंदी आखिर कितने छात्रों को स्कॉलरशिप दिलाना चाहते हैं। हमारे पास अब पैसा नहीं है। निराश देवी दत्त वापस लौट आए। आसुंदी ने उन्हें ढाढ़स बंधाया और बेंगलूर में रमन साहब के पास जाकर रिसर्च करने को कहा। इस तरह देवराड़ी का देवी दत्त महान वैज्ञानिक सर सी.वी. रमन का शिष्य बन गया।
Devi Dutt Pant : A Biodata
Dr. D.D. Pant was a self-made man, with a very humble background. He got his early education in a village school of Pithoragarh district and had to negotiate a distance of 50 km to the road head from his village. This is why he had a deep insight into rural problems of the Himalayan region. The ruggedness of the terrain, its inaccessibility and lop-sided development by the U.P. Govt. in Uttaranchal, his anguish and concern for the region inspired him to institute the Uttarakhand Krantidal (UKD) and mooted the idea of a separate hill state.
आनन्द सिंह बिष्ट
एन.सी.ई.आर.टी., नई दिल्ली द्वारा 1998 व 2000 में भौतिक विज्ञान में अभिनव शिक्षण विधि के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार. राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी द्वारा 1999 में राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षक पुरस्कार. आचार्य नरेन्द्र देव शिक्षा निधि द्वारा 1998 में आचार्य नरेन्द्र देव अलंकार. विज्ञान पत्रिका ‘आविष्कार’ में अनेक मौलिक विज्ञान लेख प्रकाशित।






