प्रेम स्वरूप सकलानी
अध्यक्ष वैज्ञानिक तकनीकी शब्दावली आयोग 1994-1998। कुलपति, हे.न.ब.ग.वि.वि., श्रीनगर 1999-2001। स्पेशल एचीभमेंट एवार्ड-2001, जनयोग, नई दिल्ली। 21वीं सदी एचीभमेंट एवार्ड 2001, इण्टरनेशनल बायोग्राफिकल सेन्टर, ग्रेट ब्रिटेन। उत्तर प्रदेश रत्न एवार्ड 1999 आल इण्डिया काफ्रेन्स ऑव इंटलैक्चुअल, अध्यक्ष, आर्यासिस्टम साइंसेज 1998, भारतीय विज्ञान कांग्रेस कलकत्ता.
खड्ग सिंह वल्दिया
1965-66 में अमेरिका के जान हापकिन्स विश्वविद्यालय के ‘पोस्ट डाक्टरल’अध्ययन और फुलब्राइट फैलो। 1969 तक लखनऊ वि.वि. में प्रवक्ता। राजस्थान वि.वि., जयपुर में रीडर। 1973-76 तक वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियॉलॉजी में वरिष्ट वैज्ञानिक अधिकारी। 1976 से 1995 तक कुमाऊँ विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों पर रहे। 1981 में कुमाऊँ वि.वि के कुलपति तथा 1984 और 1992 में कार्यवाहक कुलपति रहे। 1995 से जवाहरलाल नेहरू सेन्टर फार एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च केन्द्र बंगलौर में प्रोफेसर हैं।
दीक्षा बिष्ट
लगभग 300 से अधिक लेख समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में प्रकाशित। आकाशवाणी से विभिन्न वैज्ञानिक व तकनीकी विषयों पर 250 से अधिक वार्ताएं प्रकाशित। दो पुस्तकें मौलिक, दो अनूदित एवं चार सम्पादित। हिन्दी में विज्ञान लेखन व उत्कृष्ट सम्पादन के लिए अनेक सम्मानों व पुरस्कारों से सम्मानित। वर्ष 1989 से 2001 तक लोकप्रिय विज्ञान पत्रिका ‘विज्ञान प्रगति’ की सम्पादक तथा वर्तमान में राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं सूचना स्रोत संस्थान, नई दिल्ली में वैज्ञानिक ‘ई-2’ के पद पर कार्यरत.
Page 1 of 11



