यशपाल सिंह पांगती
कुमाऊँ क्षेत्र की वानस्पतिक तथा पारिस्थितिक अध्ययनों में विशेष योगदान। 125 शोध पत्र प्रकाशित। सात किताबों के सह लेखक। 22 शोध छात्रों का निर्देशन। अनेक शिष्य उच्च संस्थाओं तथा विश्वविद्यालयों में महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं।
बसन्त तरियाल
ल्यूसेन्ट टैक्नोलॉजी विश्व की सर्वश्रेष्ठ संचार कम्पनी के उच्च तकनीकी पद पर पहुँचा। भारत में टाटा लूसेन्ट कम्पनी तथा अनेक बड़ी कम्पनियों के निदेशक व सलाहकार। संचार प्रणाली-आप्टिक फाइवर के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां। 25 से अधिक लेख, अन्तर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। सम्प्रतिः विश्वस्तरीय संचार कम्पनियों के विशेष सलाहकार एवं विशेषज्ञ।
आर. डी. गौड़
बोटेनिकल सोसाइटी, इंडिया के फ़ैलो, न्यूयार्क एकेडमी ऑफ साइंसेस के चुने गये सदस्य, स्पेसीज सर्वाइवल कमीशन (IUCN) के सदस्य, FNA Sc 150 शोधपत्र तथा ‘फ्लोरा ऑव द डिस्ट्रिक्ट गढ़वाल’ पुस्तक प्रकाशित।युवाओं के नाम संदेशः अपने को ज्ञान और परिश्रम से सक्षम बनायें और अपने कार्यों के प्रति उत्तरदायी बनें।





